सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Factory Worker Murdered by Crushing of Dead Body Found Lying in Field

Haridwar Crime: फैक्टरी कर्मी की सिर कुचलकर हत्या, बोंगला बाईपास के पास खेत में पड़ा मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Haridwar Crime News: पुलिस को खेत में युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के गहरे निशान हैं। पास में ही एक हथौड़ी और खाली शराब की बोतल पड़ी मिली है।

Haridwar Crime News Factory Worker Murdered by Crushing of Dead Body Found Lying in Field
खेत में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के अत्मलपुर बोंगला बाईपास के पास खेत में सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की और शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में सिर कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos


मृतक की पहचान राजवीर (45) पुत्र अमर सिंह निवासी धामपुर, बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने बाईपास किनारे खेत में युवक का शव पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के गहरे निशान हैं। पास में ही एक हथौड़ी और खाली शराब की बोतल पड़ी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हथौड़ी से वार कर हत्या की गई है। इसके पीछे परिचितों का होना ही माना जा रहा है।

Haridwar News: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण के आरोपी को 20 साल का कारावास

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि राजवीर सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी। मृतक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को भी जांचा जा रहा है कि आखिरी में उसका संपर्क किससे हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed