फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: 306 Pakistani Hindus reached Haridwar on a spiritual Yatra

Haridwar: आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे सिंध के 306 पाकिस्तानी हिंदू, बोले- यहां मिला घर जैसा माहौल

Sun, 09 Apr 2023 08:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

पाकिस्तान से पहुंचे हिंदू श्रद्धालुओं का कहना है कि हरिद्वार में आकर उन्हें अपने घर जैसा माहौल महसूस हो रहा है। एक तरफ मां गंगा और दूसरी तरफ मंदिरों के दर्शन करने से बेहद प्रसन्नता मिली है।

विज्ञापन
Haridwar News: 306 Pakistani Hindus reached Haridwar on a spiritual Yatra
हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तानी हिंदू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 306 हिंदू श्रद्धालु यहां के रंग में रंगे नजर आए। कोई पहली बार भारत पहुंचा है तो कोई पिछले कई सालों से लगातार शदाणी दरबार आ रहा है।

विज्ञापन


Kainchi Dham: बाबा नीम करौरी महाराज के धाम में उमड़ा आस्था का ऐसा सैलाब, कम पड़ गए इंतजाम...देखें तस्वीरें
विज्ञापन


पाकिस्तान से पहुंचे हिंदू श्रद्धालुओं का कहना है कि हरिद्वार में आकर उन्हें अपने घर जैसा माहौल महसूस हो रहा है। एक तरफ मां गंगा और दूसरी तरफ मंदिरों के दर्शन करने से बेहद प्रसन्नता मिली है। महंगाई के मुद्दे पर कहा कि विश्व में जिस तरह महंगाई बढ़ी है उसका असर पाक में भी है, लेकिन सभी चीजें वहां आसानी से मुहैया हो रही हैं। पाक में सभी आपसी सौहार्द के साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले हिंदू श्रद्धालु

पाकिस्तान में ज्यादा महंगाई जैसी कोई बात नहीं है। विश्व में महंगाई बढ़ी तो उसका असर हमारे मुल्क में भी पड़ा है, लेकिन सभी चीजें वहां आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। भारत में पहली बार आकर बेहद प्रसन्नता हो रही है।
- सरिता

तीसरी बार भारत की यात्रा पर आया हूं। मैं कानून की पढ़ाई कर रहा हूं। यहां आकर अच्छा लगता है। हरिद्वार में घर जैसा माहौल मिलता है। बार-बार यहां आना चाहते हैं। हमारे परिवारों से बहन, बेटियां डॉक्टर, इंजीनियर, सीए भी हैं और बाहर विदेशों में सेवाएं दे रही हैं।
- पारस चावला

13वीं बार सिंध प्रांत से भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर आए हैं। देवभूमि में बार-बार आने का सौभाग्य मिला ये हमारे के लिए बहुत ही गौरव की बात है। हमारी बहन, बेटियां पुलिस से लेकर न्यायालयों में भी सेवा दे रही हैं।
- गोविंदराम

शदाणी दरबार तीर्थ से हमारी गहरी आस्था है। पहली बार भारत आए हैं। बस चाहते हैं कि ये मौका बार-बार हमें मिले। पाकिस्तान में हम सब खुश हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं हैं। वहां हम सबके अच्छे कारोबार हैं और बच्चे नौकरी भी करते हैं।
- सुरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed