सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Heavy rain Chamoli Tharali Even after 12 days no movement started woman safe delivery

Chamoli: लोग घरों में कैद...12 दिन बाद भी आवाजाही नहीं शुरू, सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती को भेजा गया थराली

संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Jul 2025 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

बारिश से सड़कें बदहाल है। आवाजही मुश्किल हो रही है। वहीं गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गाें को सबसे अधिक जूझना पड़ रहा है।

Heavy rain Chamoli Tharali Even after 12 days no movement started woman safe delivery
चमोली (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चार हजार की जनसंख्या वाला सोल क्षेत्र का सबसे बड़ा रतगांव का संपर्क 12वें दिन भी कटा हुआ है। लोग अभी भी घरों में कैद हैं। हालांकि अभी गांव में राशन की किल्लत नहीं है। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से दुश्वारियों पैदा हो गई हैं। गांव में जहां 20 से अधिक बीमार बुजुर्ग हैं वहीं 9 गर्भवती महिलायें भी हैं।

Trending Videos


बुजुर्ग और बीमार लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तो गर्भवती महिलाओं के लिए भी स्वास्थ्य जांच सहित अन्य समस्याएं समस्याएं खड़ी हो रही हैं। लोगों ने जल्द रतगांव के लिए आवागमन के लिए बैली ब्रिज बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाढ़रबगड़ के घटगाड़ गदेरे में आवागमन के लिए बनी अस्थायी पुलिया 12 दिन पहले बह गई। जिसके चलते रतगांव का संपर्क कटा हुआ है। हालांकि यहां पर लोनिवि द्वारा बैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन 12 दिनों से गांव का आवागमन नहीं होने से दिक्कतें बढ़ रही है।


गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गाें के लिए भी आवागमन बंद होना चुनौती
खास तौर से गांव में स्वास्थ्य संबधी परेशानियां हैं। यहां माह के पहले शनिवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण होता है। ऐसे में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को जंगल के रास्ते करीब 10 किमी की पैदल रतगांव की दूरी नापनी होगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद

वहीं गांव में गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गाें के लिए भी आवागमन बंद होना चुनौती बना है। आशा कार्यकर्ती सुनीता देवी ने बताया कि दो महिलाओं को जुलाई में प्रसव होना था। उनमे से एक महिला को परामर्श पर सुरक्षित प्रसव के लिए तीन दिन पहले थराली भेजा गया है। जिनका प्रसव शुक्रवार को हुआ। वहीं दूसरी महिला को भी सुरिक्षत स्थान पर जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed