सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If pension is stopped then protest by lockout

Dehradun News: पेंशन रुकी तो एनआईईपीवीडी में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
If pension is stopped then protest by lockout
विज्ञापन
- मुख्य गेट पर की नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) से जुड़े पेंशनरों की पेंशन रुकी तो उन्होंने तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। उधर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते संस्थान में सोमवार को कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान कर्मचारी संघ के बैनर तले सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी संस्थान के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेंशन रुकने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लोगों को अपनी आजीविका चलाने में कठिनाई हो रही है। पेंशन बुजुर्ग कर्मचारियों की आजीविका का एकमात्र सहारा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द पेंशन का भुगताना नहीं किया तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उधर प्रदर्शनकारियों ने संस्थान में निदेशक के नहीं बैठने पर भी खासी नाराजगी जताई। कहा कि संस्थान में बीते दो साल से स्थायी निदेशक न होने से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed