{"_id":"699da7a9142b35fe86065a86","slug":"ig-anant-shankar-takwale-vehicle-met-with-an-accident-rishikesh-uttarakhand-news-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर, चालक को आई थी नींद की झपकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर, चालक को आई थी नींद की झपकी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
ऋषिकेश नटराज चौक से क़रीब एक किमी आगे आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।सामने से आई कार ने आईजी के वाहन को टक्कर मारी।
आईजी अनंत शंकर का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने आईजी की कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टक्कर हो गई।
Trending Videos
सोमवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे। समरोह समाप्त होने के बाद देहरादून लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे सात मोड़ के समीप आईजी की कार को देहरादून की ओर से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शुरुआती पलों में मौके पर हलचल और भीड़ का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना को चोटिल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
ये भी पढ़ें...Haridwar: जीएसटी का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिससे वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस आईजी की कार को रानीपोखरी थाने ले गई है। जबकि दूसरी को कोतवाली ऋषिकेश में लाया गया है।