फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IT Park to get relief from waterlogging

Dehradun News: आईटी पार्क में मिलेगी जलभराव से मुक्ति

Sun, 19 Jul 2026 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
IT Park to get relief from waterlogging
राजधानी के आईटी पार्क क्षेत्र में मानसून सीजन के दौरान जलभराव और फ्लैश फ्लड (अचानक से आने वाली बाढ़) की समस्या से राहत मिलेगी। इसके स्थायी हल के लिए सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए विस्तृत हाइड्रोलॉजिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी हो गई है। यहां पर एकीकृत बाढ़ शमन योजना (इंटीग्रेटेड फ्लड मिटिगेशन प्लान) तैयार की गई है। इसके तहत सहस्रधारा हेलीपैड के नीचे प्राकृतिक चेकडैम बनाए जाएंगे। इससे पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में शनिवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की मौजूदगी में हुई बैठक में एनआईवीवी कंसलटेंसी सर्विसेज ने सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार आईटी पार्क क्षेत्र करीब 4.91 वर्ग किलोमीटर के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से प्रभावित होता है। पहाड़ों से तेज गति से आने वाला बारिश का पानी इस इलाके में इकट्ठा हो जाता है। तेजी से हुए शहरीकरण और निर्माण के कारण पानी प्राकृतिक रूप से जमीन में समावेश नहीं हो पाता, जिससे यहां अचानक बाढ़ आ जाती है। इससे यहां पर जलभराव की समस्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में समस्या के समाधान के लिए कई वैज्ञानिक सुझाव दिए गए हैं। इनमें सहस्रधारा हेलीपैड के नीचे लगभग 1.2 किलोमीटर क्षेत्र में प्राकृतिक चेकडैम की श्रृंखला विकसित करने की योजना है। इससे बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव और उसकी गति को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके अलावा ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में जल संरक्षण के उपाय किए जाएंगे, जबकि नदियों और बरसाती नालों के किनारों को तकनीकी रूप से विकसित कर जल प्रवाह को सुचारु बनाया जाएगा। इससे न केवल बाढ़ का खतरा कम होगा बल्कि भूजल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआर स्वीकृत होते ही होगा निर्माण
बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि तेज बारिश के दौरान सड़कों पर बहने वाले पानी से ट्रैफिक जाम, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डीपीआर स्वीकृत होते ही सुरक्षा और बाढ़ शमन से जुड़े निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे जिससे आईटी पार्क क्षेत्र के हजारों लोगों को हर वर्ष होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed