फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   July's rain brought back memories of last SepteJuly's rain brought back memories of last Septembermber

Dehradun News: जुलाई की बारिश ने दिलाई गत सितंबर की याद

Wed, 29 Jul 2026 02:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
July's rain brought back memories of last SepteJuly's rain brought back memories of last Septembermber
जुलाई के आखिरी दिनों में हुई बारिश ने एक बार फिर पिछले साल सितंबर में आई आपदा की भयावह यादों को ताजा कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज गर्जना ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जबकि कई क्षेत्रों में हालात आपदा जैसे बन गए हैं, जिससे लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

शहर और आसपास के इलाकों में बीते सोमवार से रुक-रुककर हो रही भारी वर्षा के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में जलभराव ने लोगों को भारी परेशानियों को दोगुना कर दिया। बारिश के साथ हो रही तेज गर्जना और बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन

बीते साल सहस्रधारा में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश
बीते साल 15-16 सितंबर को हुई बारिश कई इलाकों में आपदा लेकर आई थी। इसके साथ ही दून की बारिश ने 101 साल बाद बारिश का नया रिकॉर्ड भी बनाया था। उस दौरान सहस्रधारा में सबसे अधिक 264.0 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से बहुत अधिक है। इससे पहले इतनी बारिश साल 1924 की तीन सितंबर को 212.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड था। सोमवार को मालदेवता में पिछले 24 घंटों में 233.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल में कभी नहीं हुई इतनी बारिश
देहरादून के बीते दस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इतनी बारिश कभी नहीं हुई। अकेले मालदेवता में 233.0 एमएम बारिश हुई। जबकि साल 2024 में तीन जुलाई को सबसे अधिक 129.9 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1966 में 25 जुलाई को देहरादून में 487.0 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed