फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalp Kedar temple Uttarkashi buried under debris will begin on the first day of Navratri

Uttarkashi: नवरात्र की पहली तिथि से शुरू होगा मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की खोज, ग्रामीण करेंगे सहयोग

Thu, 06 Aug 2026 05:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 06 Aug 2026 05:18 PM IST
सार

धराली आपदा के एक वर्ष बाद भी कल्प केदार मंदिर मलबे में दबा है। करीब पच्चीस फीट मलबे के नीचे दबे इस मंदिर की खोज के लिए ठोस कदम नहीं उठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम देवता समेश्वर देवता ने 5 अगस्त 2026 तक कुछ भी करने से मना किया है।
 

विज्ञापन
Kalp Kedar temple Uttarkashi buried under debris will begin on the first day of Navratri
कल्प केदार मंदिर की लोकेशन मिली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य बुधवार शाम को आपदा के एक वर्ष पूरे होने पर धराली गांव के प्रभावित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। वहां पर उन्होंने समेश्वर देवता की देवडोली का आशीर्वाद लेने के बाद गत वर्ष पांच अगस्त को आई आपदा में मृतक लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर एक सौ एक पौधों का रोपण किया।

विज्ञापन

डीएम प्रशांत आर्य ने कहा की ग्रामीण लम्बे समय से मलबे में दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर के पुननिर्माण की मांग कर रहे थे। इसको लेकर आज ग्रामीणों ने समेश्वर देवता की देवडोली से आपदा के एक वर्ष पूरे होने पर मंदिर के पुननिर्माण के लिए शुभ दिन और समय पूछा।

विज्ञापन


कल्प केदार मंदिर की लोकेशन के स्थान पर कार्य शुरू किया जाएगा
इस पर देवता की ओर से नवरात्र की पहली तिथि को कल्प केदार मंदिर की लोकेशन के स्थान पर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर को दोबारा निर्माण और पुनउद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही इसमें एएसआई सहित भू-वैज्ञानिक सर्वे भी करवाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण भी अपनी ओर से सहयोग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarkashi: आफत बनकर रही बारिश, मांडो गांव के गदेरे में बढ़ा जलस्तर, आवासीय बस्ती में पानी घुसने से सहमे लोग

डीएम ने कहा कि इसके साथ ही धराली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन क्रमबद्ध तरीके से आयोजन किया जाएगा। जिससे हर प्रभावित परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के एसडीआरएफ मद से राहत के कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर आपदा प्रभावितों को हर सम्भव मदद दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed