Kanwar Yatra: कांवड़ लेने हरिद्वार आ रहे वाहन को मारी टक्कर, महिला की मौत, कई घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
कांवड़ लेने हरिद्वार आ रहे वाहन को टक्कर लगने से एक महिला की मौत। मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र है। हादसे में कई घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्यामपुर थाना क्षेत्र में कांवड़ लेने और भंडारे का सामान लेकर हरिद्वार आ रहे बुलंदशहर के ग्रामीणों के वाहन को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह रसियाबड़ के पास हुआ। बुलंदशहर जिले के चांदपुर क्षेत्र के शूजापुर गांव निवासी ईश्वर चंद ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को उनका बेटा सोनू कुमार, बहू रीना और पत्नी शीला देवी गांव के अन्य लोगों के साथ वाहन से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।
वाहन में कांवड़ लेने के साथ भंडारे की सामग्री भी रखी हुई थी। चार अगस्त की सुबह करीब पांच बजे उनका वाहन श्यामपुर क्षेत्र के रसियाबड़ के पास पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन के चालक ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढे़ं...Haridwar: कांवड़ गिरने पर हंगामा, पुलिसकर्मी को दौड़ाया, चोरी की कार लेकर घुसे युवक को कांवड़ियों ने पीटा
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार शीला देवी (57) को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद दूसरा वाहन चालक मौके से भाग गया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।