सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Karni Sena submitted a memorandum to the DGP

Dehradun News: करणी सेना ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena submitted a memorandum to the DGP
विज्ञापन
सेलाकुई। करणी सेना उत्तराखंड ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर थाना पुलिस पर आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से थाना स्तर पर शिकायतकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है और उनकी शिकायतों पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।
Trending Videos

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गर्व बुधराजा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र की जनता लगातार पुलिस के व्यवहार को लेकर शिकायतें कर रही है। पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो करणी सेना के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे। साथ ही डीजीपी से तत्काल हस्तक्षेप कर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed