फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Karwa Chauth 2026 Moonrise Timings in Dehradun Haridwar Nainital and Other Uttarakhand Cities

करवा चौथ 2026: सुहागिनें रखेंगी आज पति के लिए निर्जला व्रत, देहरादून से नैनीताल तक जानें चंद्रोदय का समय

Thu, 29 Oct 2026 09:59 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 29 Oct 2026 09:59 AM IST
सार

करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहेगा। जानें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत आठ शहरों में चांद निकलने का समय।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Moonrise Timings in Dehradun Haridwar Nainital and Other Uttarakhand Cities
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सुहागिनें आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को रात में चांद निकलने का इंतजार रहेगा। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर है। जानें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत आठ शहरों में कब निकलेगा चांद और किस समय महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर सकेंगी।

विज्ञापन


करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए चंद्रोदय का समय महत्वपूर्ण होता है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं रात में चंद्रमा के दर्शन कर पूजा करती हैं और इसके बाद व्रत खोलती हैं।  देहरादून में रात 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय का समय दिया गया है। वहीं, हरिद्वार में चांद रात 8 बजकर 3 मिनट पर दिखाई देने का अनुमान है। रुड़की में रात 8 बजकर 2 मिनट, जबकि ऋषिकेश में भी रात 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

नैनीताल में अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में चांद थोड़ा पहले दिखाई देने का अनुमान है। यहां चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 59 मिनट दिया गया है। टिहरी में रात 8 बजे चांद निकलने का समय है। वहीं, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में रात 7 बजकर 57 मिनट पर चंद्रोदय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed