{"_id":"696a7733df000403fb0f7924","slug":"kedarnath-heli-seva-for-chardham-yatra-2026-companies-will-be-selected-anew-ucada-will-soon-start-process-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heli Seva: केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे होगा कंपनियों का चयन, यूकाडा जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heli Seva: केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे होगा कंपनियों का चयन, यूकाडा जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार
केदारनाथ हेली सेवा के लिए हर साल टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया था, जो 2025 में पूरा हो गया है। अब ये टेंडर नए सिरे से होंगे।
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
आगामी चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से एविएशन कंपनियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पिछले तीन साल से हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों के साथ अनुबंध पूरा हो चुका है।
Trending Videos
केदारनाथ हेली सेवा के लिए हर साल टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया था, जो 2025 में पूरा हो गया है। पिछले वर्ष तक गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से पवन हंस, आर्यन, थंबी, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, केस्ट्रल व एयरो एयर क्राफ्ट के माध्यम से हेली सेवा संचालित की गई थी। आगामी चारधाम यात्रा अप्रैल व मई माह से शुरू होगी। इससे पहले यूकाडा केदारनाथ हेली सेवा के लिए कंपनियों का चयन का सभी तैयारियां पूरी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी न होने से पड़ रही सूखी ठंड, पहाड़ से ज्यादा मैदानों की रातें सर्द, गिरा पारा
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराया जाएगा। आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से हेली सेवाओं के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
