फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Walking Route Turns Dirty as Horse-Mule Manure Causes Slippery Conditions for Pilgrims Uttarakhand

Kedarnath Dham: पैदल मार्ग पर बढ़ रही गंदगी, लीद की फिसलन से यात्रियों से परेशानी, सफाई व्यवस्था पर सवाल

Tue, 14 Jul 2026 03:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी,फाटा (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी,फाटा (रुद्रप्रयाग) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 14 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कई हिस्सों में कचरा और घोड़े-खच्चरों की लीद जमा होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इससे जहां श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं फिसलन भरे रास्तों पर दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

विज्ञापन
Kedarnath Walking Route Turns Dirty as Horse-Mule Manure Causes Slippery Conditions for Pilgrims Uttarakhand
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों पर जाते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर इन दिनों गंदगी बढ़ने लगी है। कई स्थानों पर फैली गंदगी और घोड़े-खच्चरों की लीद से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं मार्ग पर लीद जमा होने से कई जगह पैदल मार्ग पर फिसलन हो रही है।

विज्ञापन


गौरीकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि यात्रा के पीक सीजन के दौरान पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक थी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के बाद कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित संस्था ने घोड़े-खच्चरों की लीद और अन्य कचरा एकत्रित करने के लिए रखी थैलियां भी कई स्थानों पर मार्ग के किनारे ही पड़ी हुई हैं। समय पर उनका निस्तारण नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है और लीद जमा होने से पैदल मार्ग पर फिसलन हो रही है।
विज्ञापन

 

उधर, सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही सुलभ इंटरनेशनल के स्थानीय प्रबंधक धनंजय पाठक ने बताया कि बरसात के बाद भी सभी सफाई कर्मी पैदल मार्ग पर लगातार तैनात हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण एकत्रित की गई लीद और कचरा बरसाती पानी के साथ बह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल मार्ग पर समुचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से बरसाती पानी मलबे के साथ बहकर कचरे और लीद को भी इधर-उधर फैला देता है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी लगातार मार्ग की सफाई में जुटे हैं और शीघ्र ही मार्ग को पूरी तरह स्वच्छ कर दिया जाएगा। इन एकत्रित बोरों को भी ट्रक के माध्यम से सोनप्रयाग पहुंचाया जा रहा है।
 

बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन पर सख्ती

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बिना लाइसेंस हॉकर रखने वाले संचालकों के चालान काटे जा रहे हैं और लाइसेंस भी जब्त किए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार केदारनाथ यात्रा के तहत अब तक 484 हॉकरों का पंजीकरण किया जा चुका है। गौरीकुंड, भीमबली, लिनचोली और केदारनाथ में जिला पंचायत की ओर से पंजीकरण शिविर संचालित किए जा रहे हैं।



ये भी पढ़ें...आंसुओं के बीच चली आरी: भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन निर्माण; पर्यावरणप्रेमियों के विरोध के बीच काटे गए सौ पेड़

जिला प्रशासन ने सभी घोड़ा-खच्चर स्वामियों से अपने अधीन कार्यरत प्रत्येक हॉकर का पंजीकरण कराने की अपील की है। बिना पंजीकरण किसी भी हॉकर को यात्रा मार्ग पर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि बिना पंजीकरण संचालन करने वाले हॉकर और संचालकों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग, आर्थिक दंड और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

 

 


 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed