बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर गोदियाल का पलटवार, सार्वजनिक बहस के लिए पहुंचे प्रेस क्लब
गोदियाल ने कहा, किसी भी मामले में आरोपी की ओर से लगाए जाने वाले अतीत के आरोप निराधार होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें सार्वजनिक बहस की चुनौती दी। उन्होंने चुनौती दी थी कि आज 12.30 बजे प्रेस क्लब में बहस के लिए वह मौजूद रहेंगे। गोदियाल आए भी, लेकिन हेमंत द्विवेदी नहीं आए।
गोदियाल ने कहा, किसी भी मामले में आरोपी की ओर से लगाए जाने वाले अतीत के आरोप निराधार होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को वैयक्तिक सहायक पद पर बीकेटीसी के देहरादून कार्यालय में तैनात किया गया था। लेकिन बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने निजी सचिव के रूप में बदरीनाथ मंदिर में तैनात कर दिया। साथ ही मंदिर के चढ़ावे की गणना में लगा दिया। कहा, आरोप लगाने से बीकेटीसी अध्यक्ष बच नहीं सकते हैं।
Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी मामला, बीकेटीसी के कई और कर्मचारी भी रडार पर, CCTV में दिखीं संदिग्ध हरकतें
गोदियाल ने कहा, बीकेटीसी अध्यक्ष के आरोप हैं कि आरोपी कर्मचारी को मेरे के कार्यकाल में नियुक्त किया गया। यदि कोई कर्मचारी बाद में अनियमितता करता है कि उसकी जिम्मेदारी नियुक्ति करने वाले की नहीं हो सकती। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री धामी भी नियुक्तिपत्र वितरित कर रहे हैं, भविष्य में यदि इनमें से कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो क्या मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.