मनचले ने किया नाबालिग का पीछा: आक्रोशित लोगों ने जमकर की धुनाई, कपड़े फटे, FIR दर्ज
आरोप है कि पिछले करीब एक साल से स्कूल आते-जाते समय युवक छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करता था। युवक की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मामले की जानकारी लोगों को लगी तो भीड़ ने आरोपी को पीट दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मनचले ने बंजारावाला क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का पीछा किया। इससे आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी मोहम्मद शाद के खिलाफ पटेलनगर थाने में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शाद नाबालिग का लंबे समय से पीछा कर रहा था। आरोप है कि पिछले करीब एक साल से स्कूल आते-जाते समय वह छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करता था। युवक की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
परिजनों ने स्थानीय लोगों को भी पूरे मामले से अवगत कराया। मुस्लिम युवक के हिंदू किशोरी का पीछा कर परेशान किए जाने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
Tehri: केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला
गुस्साए लोग आरोपी युवक की तलाश करने लगे। इसी दौरान आरोपी फिर से छात्रा की तलाश में बंजारावाला पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोग और छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगों ने उससे पूछाताछ की तो वह बातें बनाने लगा और उल्टा भीड़ पर ही हावी होने की कोशिश की।
इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी शाद की पिटाई कर दी। खींचतान में आरोपी के कपड़े भी फट गए। लोगों ने उसके पीटे जाने का वीडियों भी बनाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पटेलनगर थाना से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे भीड़ से छुटाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजनों ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।