फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri News New twist Ketan murder case investigation confirms minor Girl Misdeeds

Tehri: केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

Tue, 14 Jul 2026 04:29 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 14 Jul 2026 04:29 PM IST
सार

केतन लाल सात जून की रात को दूसरे गांव में सामान्य वर्ग की नाबालिग के घर गया था। घटना का पता चलने पर लड़की के परिजनों ने केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर के साथ मारपीट की। जिसमें केतन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tehri News New twist Ketan murder case investigation confirms minor Girl Misdeeds
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केतन लाल हत्याकांड में चल रही जांच में हाईकोर्ट के आदेश और नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनाें के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस मृतक केतन के दोस्त दिवाकर डिमरी को जल्द गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी केतन लाल सात जून की रात को दूसरे गांव में सामान्य वर्ग की नाबालिग के घर गया था। घटना का पता चलने पर लड़की के परिजनों ने केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आठ जून की सुबह केतन के परिजन उसे सीएचसी चौंड ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


UK: डीडीहाट का हत्याकांड...रात को सड़क किनारे मिला खून से सना 'भूपेंद्र', चालक पर हत्या का आरोप; FIR दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मृतक केतन के परिजनों की तहरीर पर नाबालिग के पिता और दादा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर दिया था। नाबालिग के परिजनों ने मामले में एक पक्षीय कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। बावजूद पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे नाराज लड़की के परिजनों को हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ा।

इस बीच आई चिकित्सीय जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। हाईकोर्ट के निर्देश, पीड़िता नाबालिग की मां की तहरीर और दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अब पुलिस ने नामजद केतन लाल और दिवाकर डिमरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार तहरीर पर दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed