फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth stalks minor girl Enraged locals catch and thrash him severely FIR registered for molestation

मनचले ने किया नाबालिग का पीछा: आक्रोशित लोगों ने जमकर की धुनाई, कपड़े फटे, FIR दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 06:31 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 14 Jul 2026 06:31 PM IST
सार

आरोप है कि पिछले करीब एक साल से स्कूल आते-जाते समय युवक छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करता था। युवक की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मामले की जानकारी लोगों को लगी तो भीड़ ने आरोपी को पीट दिया।

विज्ञापन
Youth stalks minor girl Enraged locals catch and thrash him severely FIR registered for molestation
भीड़ ने की मनचले की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक मनचले ने बंजारावाला क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का पीछा किया। इससे आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी मोहम्मद शाद के खिलाफ पटेलनगर थाने में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी शाद नाबालिग का लंबे समय से पीछा कर रहा था। आरोप है कि पिछले करीब एक साल से स्कूल आते-जाते समय वह छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करता था। युवक की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


परिजनों ने स्थानीय लोगों को भी पूरे मामले से अवगत कराया। मुस्लिम युवक के हिंदू किशोरी का पीछा कर परेशान किए जाने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri: केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

गुस्साए लोग आरोपी युवक की तलाश करने लगे। इसी दौरान आरोपी फिर से छात्रा की तलाश में बंजारावाला पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोग और छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगों ने उससे पूछाताछ की तो वह बातें बनाने लगा और उल्टा भीड़ पर ही हावी होने की कोशिश की।

इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी शाद की पिटाई कर दी। खींचतान में आरोपी के कपड़े भी फट गए। लोगों ने उसके पीटे जाने का वीडियों भी बनाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पटेलनगर थाना से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे भीड़ से छुटाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजनों ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed