Haridwar: अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई; घर के गोदाम में मारा छापा, पांच हजार किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त
नगर निगम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि घाट क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वाले छोटे विक्रेताओं को खड़खड़ी के किसी गोदाम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही थी। आज टीम ने गोदाम में छापा मारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर बने गोदाम में छापा मारा। टीम ने यहां से 5000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया। मौके पर समस्त प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्ति पर 1,00,000 का चालान किया गया।
बता दें कि नगर निगम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि घाट क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वाले छोटे विक्रेताओं को खड़खड़ी के किसी गोदाम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही थी। यही प्लास्टिक गंगा स्नान, पर्व स्नान एवं अन्य बड़े आयोजनों के दौरान भारी मात्रा में कचरे और पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण बनती थी।
Harela: मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश, ध्यान कुटी का किया निरीक्षण
इन्हीं, सूचनाओं के आधार पर नगर निगम ने पूर्व से ही निगरानी रखी हुई थी। पुख्ता जानकारी मिलने पर आज तहसील प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद हुई और उसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
यह कार्रवाई नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।