फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kharge Rally Congress Protests Purification Ritual After Haldwani Event Complaint Against Mahendra Bhatt

देहरादून: खड़गे की सभा के बाद मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का विरोध, गरमाया विवाद, महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर

Mon, 31 Aug 2026 02:29 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 31 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के हवन-पूजन से शुद्धिकरण किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Kharge Rally Congress Protests Purification Ritual After Haldwani Event Complaint Against Mahendra Bhatt
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल का हवन-पूजन कर शुद्धिकरण किए जाने का मामला गरमा गया। कांग्रेस ने इसका भारी विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ धारा चौकी में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। वहीं विकासनगर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण मंच के शुद्धिकरण के विरोध में सोमवार को शिकायत पत्र सौंपे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी:  गोमुख व केदारताल क्षेत्र में बन रही छोटी झीलों से बढ़ा खतरा, नेपाल त्रासदी के बाद बढ़ी चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने विकासनगर, सहसपुर कोतवाली और सेलाकुई थाने में शिकायत देकर घटना को अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान बताया और शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed