फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide on Yamunotri Highway 100-meter stretch affected road is proving challenging

Yamunotri Highway: स्यानाचट्टी में 100 मीटर हिस्सा धंसने के बाद हनुमान चट्टी में बढ़ी मुश्किलें, गिर रहे पत्थर

Fri, 10 Jul 2026 11:16 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 10 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

स्यानाचट्टी के समीप यमुनोत्री हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा तेज बारिश के कारण वॉशआउट होने  के साथ ही हनुमान चट्टी के पास काफी ऊंचाई से चट्टानी मलबा पत्थरों के तेजी से रुक-रुक कर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Landslide on Yamunotri Highway 100-meter stretch affected road is proving challenging
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ यात्रा व्यवस्थाओं को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


गुरुवार शाम स्यानाचट्टी के समीप यमुनोत्री हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा तेज बारिश के कारण वॉशआउट होने  के साथ ही हनुमान चट्टी के पास काफी ऊंचाई से चट्टानी मलबा पत्थरों के तेजी से रुक-रुक कर आ रहे हैं। जिससे मार्ग को हुए नुकसान ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर लगातार हाईवे पर गिर रहे हैं। इससे सड़क खोलने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बाधित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Vikasnagar: लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर पहाड़ से आया मलबा, चालक ने जेसीबी से कूद कर बचाई अपनी जान

प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम मौके पर हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन खराब मौसम राहत कार्यों में बड़ी बाधा बन रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि लगातार बारिश तथा पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण हाईवे को सुचारू करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम अनुकूल होने पर सड़क बहाली का कार्य तेज गति से किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed