सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lover arrested for fatally attacking girl

Dehradun News: युवती पर जानलेवा हमला करने का आराेपी प्रेमी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Lover arrested for fatally attacking girl
विज्ञापन
Iयुवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात पर दोनों के बीच हुआ था विवाद
Trending Videos

I

I
I

Iआरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को कमरे से किया बरामद
I
I
I
Iक्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के एक निजी विवि में पढ़ने वाली युवती पर हमले के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक का युवती से कई महीनों से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती अन्य युवक के संपर्क में आ गई। इसी बात पर युवक के कमरे में शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
I
I
I
Iविवाद में दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया। युवक के हमले में युवती के गले और जांघ में गंभीर चोट आई है। युवती फिलहाल दून अस्पताल में भर्ती है। युवती के पिता ने शनिवार को क्लेमेंटटाउन में शिकायत देकर युवक उदय निवासी जागृति विहार मेरठ पर हमले का आरोप लगाया था। शिकायत में उन्होंने बताया था कि युवक उनकी बेटी के साथ ही एमसीए की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि उदय ने उनकी बेटी को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। उसका दून अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iथाना प्रभारी मोहन सिंह नेगी ने बताया कि मामले में शनिवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके ओगल भट्टा स्थित कमरे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
I
I
I
I
I
Iखूनी संघर्ष में बदल गया छह माह का प्यार
I

Iपूछताछ में उदय सिंह उर्फ विशु ने बताया कि वह एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। कृष्णा विहार ओगल भट्टा में अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कमरा किराये पर लेकर रह रहा है। युवती से उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में कॉलेज में ही हुई थी। इसके बाद से ही दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। छह माह में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। उदय ने बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था। इसी बीच उसे युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया कि आवेश में आकर उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed