सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Madan Kaushik Enters Dhami Cabinet Becomes Minister for the Fourth Time Won Every Election Uttarakhand News

Uttarakhand: धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की एंट्री, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Mar 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

धामी मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने वाले ददन कौशिक चौथी बार मंत्री बने हैं। वह हर चुनाव जीते हैं।

Madan Kaushik Enters Dhami Cabinet Becomes Minister for the Fourth Time Won Every Election Uttarakhand News
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

धामी कैबिनेट में मंत्रिपद की शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों में से एक नाम मदन कौशिक का है, जो हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता के रूप माने जाते हैं। मदन कौशिक चौथी बार सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। खास बात ये है कि 2002 से लेकर आज तक पांचों विधानसभा चुनाव जीते हैं।

Trending Videos


शुक्रवार को लोकभवन में  राज्यपाल ने मदन कौशिक को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। 2021-22 में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धामी मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले कौशिक निशंक, खंडूरी और त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। त्रिवेंद्र सरकार में वह सरकार के प्रवक्ता भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये भी पढ़ें...Snowfall: बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम की भविष्यवाणी

धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार  कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed