सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maharaj congratulates Balendra Shah on his landslide victory in Nepal elections

Dehradun News: महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Maharaj congratulates Balendra Shah on his landslide victory in Nepal elections
विज्ञापन
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल के चुनाव में काठमांडू के मेयर रह चुके बालेंद्र शाह (बालेन) और उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को भारी बहुमत से जीत पर शुभकामनाएं दी हैं। महाराज ने कहा, नेपाल में बालेंद्र शाह और उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की जीत से भारत-नेपाल संबंध मजबूत होने की संभावना है। उन्होंने कहा, नेपाल फर्स्ट नीति भारत के साथ संतुलित विकास का रास्ता खोलेगी और पारंपरिक आर्थिक फायदे को बढ़ावा देगी।
Trending Videos

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बालेंद्र शाह और उनकी पार्टी 1950 के भारत-नेपाल संधि को नया स्वरूप देगी और दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ भारत के साथ मिलकर काम करेंगी, जिससे दोनों देशों को आर्थिक और रणनीतिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed