फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mallikarjun Kharge Insult Controversy Haldwani Ritual Ganesh Godiyal Accuses BJP of Anti-Dalit Mindset

हल्द्वानी जनसभा स्थल शुद्धिकरण विवाद: खड़गे के अपमान पर गोदियाल का भाजपा पर हमला, बताई-दलित विरोधी मानसिकता

Sat, 29 Aug 2026 06:33 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 29 Aug 2026 06:33 PM IST
सार

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर सियासी विवाद फिर गरमा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए जांच और कार्रवाई की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge Insult Controversy Haldwani Ritual Ganesh Godiyal Accuses BJP of Anti-Dalit Mindset
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने हल्द्वानी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण यज्ञ पर भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मामले में भाजपा की चुप्पी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बचाव दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। यह घटना संविधान, सामाजिक समानता और दलित समाज के सम्मान से जुड़ा गंभीर प्रश्न है।

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने खुद राज्यसभा में इस घटना को अपने अपमान और छुआछूत से जोड़ा था। तब भाजपा नेता जेपी. नड्डा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताकर जांच का आश्वासन दिया था। गोदियाल ने सवाल किया कि नड्डा के आश्वासन के बाद जांच कहां पहुंची और कार्रवाई क्यों नहीं हुई। यदि भाजपा का इससे संबंध नहीं तो प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इसका बचाव क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन


भट्ट का यह कहना कि रामलीला मैदान दूषित हुआ था और उसका शुद्धिकरण किया गया, मामले को और गंभीर बनाता है। गोदियाल ने भाजपा से पूछा कि यदि यह सफाई अभियान था तो इसे शुद्धिकरण यज्ञ क्यों कहा गया। संविधान छुआछूत को समाप्त करता है और समानता का अधिकार देता है। किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण का बचाव संविधान की मूल भावना का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...नेपाल में तबाही: भूकंप नहीं, आइस एवलांच की वजह से हुई घटना, हैंगिंग ग्लेशियर टूटने का भी अंदेशा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को राष्ट्रीय पटल पर उठाया है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान के साथ करोड़ों दलितों की आवाज को मजबूती दी। राहुल गांधी ने इस घटना को छुआछूत से जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मामले में राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शुद्धिकरण यज्ञ करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed