फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag Accident Dumper Accident on Guptkashi Lamgoundi Motor Road Driver Injured

रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

Sat, 29 Aug 2026 06:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 29 Aug 2026 06:08 PM IST
सार

सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि स्कूल के शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Rudraprayag Accident Dumper Accident on Guptkashi Lamgoundi Motor Road Driver Injured
मलबा भरते समय डंपर दुर्घटनाग्रस्त, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। डंपर कुछ मीटर नीचे स्कूल के पास जा गिरा और वहां बने शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काकड़ा-गुप्तकाशी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की ओर से इन दिनों सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है। कटिंग से निकलने वाले मलबे को डंपरों के माध्यम से डंपिंग क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। एक डंपर मलबा लोड करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...मसूरी:  पालिका कर्मी और युवक के बीच हुई बहस, विवाद बढ़ा तो फिर जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय निवासी मदन सिंह रावत ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पहले भी सुरक्षा को लेकर अवगत कराया गया था। उन्होंने कहा कि यदि यह हादसा विद्यालय संचालन के समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उधर, चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed