फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Merit lists for undergraduate and postgraduate courses released at Dakpathar College

Dehradun News: डाकपत्थर महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की मेरिट लिस्ट जारी

Sat, 29 Aug 2026 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Merit lists for undergraduate and postgraduate courses released at Dakpathar College
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। स्नातक में चार विषयों के 96 और स्नातकोत्तर में विभिन्न विषयों के 181 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पांचवी मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसमें बीएससी जेडबीसी में 34, बीबीए में 15, बीएससी पीसीएम में 17 और बीकॉम में 30 विद्यार्थियों के नाम हैं। इससे पहले स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इसमें एमकॉम में 29, एमए अंग्रेजी में 23, एमए इतिहास में 25, एमएससी रसायन विज्ञान में 14, एमए राजनीति विज्ञान में 28, एमए हिंदी में 22, एमएससी भौतिक विज्ञान में 14, एमए योग में 11, स्नातकोत्तर डिप्लोमा यौगिक विज्ञान में चार और एमएससी गणित में 11 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। स्नातक के विद्यार्थी दो सितंबर और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी तीन सितंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य डीएस नेगी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक अपने जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विद्यार्थियों से समय पर महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed