फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mallikarjun Kharge visit Uttarakhand after two and a half years rally is scheduled in Haldwani on 8th August

Uttarakhand: खरगे देंगे चुनावी मुद्दों को धार, भाजपा पर करेंगे सियासी वार, आठ अगस्त को हल्द्वानी में रैली

Thu, 06 Aug 2026 12:39 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 06 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

राहुल गांधी के देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली से चुनावी शंखनाद होगा। आने वाले समय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge visit Uttarakhand after two and a half years rally is scheduled in Haldwani on 8th August
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

ढाई साल बाद उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी मुद्दों को धार देने के साथ ही भाजपा पर सियासी वार करेंगे। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं की रैली से कुमाऊं मंडल की 29 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल गरमाएंगे।

विज्ञापन

प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से 29 सीट कुमाऊं मंडल के छह जिलों की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली थी। इसमें 11 विस सीट कुमाऊं मंडल की है। मंगलौर विस सीट पर उपचुनाव के बाद कांग्रेस को एक सीट की बढ़त मिली। गढ़वाल मंडल में 41 विधानसभा सीटों में मात्र नौ सीटें कांग्रेस के कब्जे में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की हल्द्वानी में कार्यकर्ता रैली से कांग्रेस चुनावी शंखनाद करेगी। रैली में पेपर लीक, चढ़ावा चोरी, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दों को कांग्रेस धार देने के साथ भाजपा पर सियासी वार करेगी।

विज्ञापन

हल्द्वानी रैली से चुनावी शंखनाद
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी ने रैली में 35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी के सभी नेता रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। आगामी चुनाव को राष्ट्रीय नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी रैली से चुनावी शंखनाद होगा। आने वाले समय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौर से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...गोपेश्वर में हादसा: दुर्घटना में सिख श्रद्धालु की मौत, हेमकुंड साहिब से लौटते समय नंदप्रयाग में फिसली बाइक

प्रदेश प्रभारी सैलजा ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अन्य नेताओं से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिए कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी समन्वय बना कर काम करें।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed