सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Sankari Village Ghansali Family Alleges Murder

शादी की पहली सालगिरह पर बुझ गई जिंदगी: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Apr 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Tehri News: सांकरी गांव में देर रात पूनम की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर उसके पति और ससुर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Sankari Village Ghansali Family Alleges Murder
विवाहिता की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

घनसाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरी गांव से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 22 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर पर मिला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। सबसे दुखद बात यह है कि जिस दिन पूनम की पहली शादी की सालगिरह थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पूनम की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर उसके पति और ससुर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पीएचसी पिलखी की प्रभारी डॉ. उषा भट्ट द्वारा रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही परिजनों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पूनम के मायके पक्ष में कोहराम मच गया। देर रात ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पिलखी में हंगामा किया। रविवार सुबह बेलेश्वर अस्पताल में भी परिजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मृतका के पिता शिव सिंह बिष्ट ने इस घटना को जघन्य अपराध बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पूनम 21 अप्रैल को मायके आई थी और 25 अप्रैल को ससुराल गई थी, लेकिन उसी रात उन्हें फोन कर केवल तबीयत खराब होने की बात कही गई, जबकि बेटी की पहले ही मौत हो चुकी थी।

Haridwar: राजाजी टाइगर रिजर्व के मंदिर में मंत्री के बेटे की शादी पर सख्ती, समिति के लोगों पर मुकदमा दर्ज

मृतका के अन्य परिजनों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। धनपाल सिंह ने कहा कि पूनम को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को एम्बुलेंस के बजाय कार की डिग्गी में लाया गया, जो पूरे मामले को और संदिग्ध बनाता है। परिजनों ने शव पर चोट के निशान होने का भी दावा किया है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी की मांग की है।

वहीं, खेम सिंह ने आरोप लगाया कि पूनम के पति, ससुर, सास और अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या की है। उन्होंने यह भी कहा कि ससुर का राजनीतिक प्रभाव होने के कारण गांव में इस घटना को छिपाने की कोशिश की गई और पुलिस को भी समय पर सूचना नहीं दी गई।

मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि मृतका पूनम देवी के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतका के ससुर कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति गौरव को अंतिम संस्कार के बाद हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed