फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Massive landslide on Yamunotri Highway people flee to save their lives

दिल दहला देगा VIDEO: यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा लैंडस्लाइड, कुछ ही सेकंड में बदला पूरा मंजर; जान बचाकर भागे लोग

Sat, 01 Aug 2026 08:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: विकास कुमार Updated Sat, 01 Aug 2026 08:02 PM IST
सार

अचानक हुए इस भूस्खलन की तेज डरावनी आवाज और मलबे को अपनी ओर आता देख स्थानीय लोग और वहां ठहरे यात्री बुरी तरह घबरा गए। अपनी जान बचाने के लिए लोग तुरंत अपने घरों और होटलों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

विज्ञापन
Massive landslide on Yamunotri Highway people flee to save their lives
पहाड़ से गिरे पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्याना चट्टी के ठीक पीछे अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पहाड़ी से गिरे विशालकाय बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा तेजी से खिसकते हुए स्याना चट्टी के रिहायशी इलाके तक पहुंच गए।

विज्ञापन


घरों से बाहर भागे लोग
अचानक हुए इस भूस्खलन की तेज डरावनी आवाज और मलबे को अपनी ओर आता देख स्थानीय लोग और वहां ठहरे यात्री बुरी तरह घबरा गए। अपनी जान बचाने के लिए लोग तुरंत अपने घरों और होटलों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। गनीमत यह रही कि इस भयानक मंजर के बीच कई होटल और वहां खड़े वाहन मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा जनहानि का एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार रखी जा रही नजर
प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, इस भारी भूस्खलन की चपेट में कुछ मकानों के आने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को फिलहाल पहाड़ी ढलानों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed