फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः गोपेश्वर में देर रात मैक्स खाई में गिरी, चार लोगों के शव निकाले, पसरा मातम

Mon, 23 Sep 2019 09:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Sep 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Max fell into ditch in late night in Gopeshwar
गदेरे में जा गिरा वाहन - फोटो : अमर उजाला

निजमूला-सैंजी मोटर मार्ग पर शनिवार रात को हुई मैक्स दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से राहत एवं बचाव कार्य कर घटना में जान गंवा चुके चारों सवारों के शव खाई से निकाले। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दुर्घटना के बाद से निजमूला घाटी में मातम पसरा हुआ है। 


 

Max fell into ditch in late night in Gopeshwar
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे चालक हिम्मत सिंह (42) पुत्र धन सिंह, ग्राम सैंजी, निजमूला के वाहन से लक्ष्मण सिंह (62) पुत्र नारायण सिंह, ग्राम थल्ली, व्यारा, नरेंद्र सिंह (35) पुत्र थान सिंह और मदन लाल (62) पुत्र भादू लाल, ग्राम सैंजी चमोली बाजार से सैंजी गांव जा रहे थे।
 

Max fell into ditch in late night in Gopeshwar
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सड़क पर थली तोक के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे ब्यरगढ़ गदेरे (बरसाती नाला) में जा गिरा। वाहन दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और 108 की टीम मौके पर पहुंची।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Max fell into ditch in late night in Gopeshwar
- फोटो : अमर उजाला

जहां रात्रि के समय अंधेरा होने के चलते हिम्मत सिंह और लक्ष्मण सिंह के शवों को निकाला जा सका, जबकि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर नरेंद्र सिंह और मदल लाल के शवों को खाई से निकाला।

विज्ञापन
Max fell into ditch in late night in Gopeshwar
- फोटो : अमर उजाला

चमोली कोतवाली प्रभारी महेश लखेड़ा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। क्षेत्रीय पटवारी नीरज स्वरुप ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मैक्स दुर्घटना के बाद से निजमूला घाटी में मातम पसरा हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed