{"_id":"69a2bb8e35e8c87ec003b615","slug":"minor-student-gave-birth-to-a-baby-girl-in-hospital-rudraprayag-handed-over-to-an-adoption-agency-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: अस्पताल में नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंपा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: अस्पताल में नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंपा गया
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
नौवीं में पढ़ रही छात्रा को परिजन पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाए थे। अल्ट्रासाउंड में छात्रा के गर्भावस्था की पुष्टि हुई। बाद में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के संरक्षक ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
रुद्रप्रयाग जिले की एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 9वीं कक्षा की छात्रा को परिजन पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाए थे।
Trending Videos
प्राथमिक जांच के बाद उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया, जहां अल्ट्रासाउंड में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। बाद में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के संरक्षक ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: साल का पहला चंद्रग्रहण तीन मार्च को, नौ घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक काल, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
समिति के निर्देश पर शिशु को विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंप दिया गया। प्रबंधक पुनीत चौकियाल ने बताया कि दो माह बाद केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) पोर्टल के माध्यम से विधिक दत्तक ग्रहण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला ने बताया कि मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
