सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wages of workers working in industrial areas increased decision of Dhami government Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: औद्योगिक अशांति टली, पड़ोसी राज्यों से अधिक हो गया श्रमिकों का वेतन, धामी सरकार ने लिया फैसला

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 30 Apr 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड के श्रमिकों का वेतन पड़ोसी राज्यों से अधिक हो गया है। वेतन में वृद्धि न की गई तो नोएडा जैसी औद्योगिक अशांति यहां भी पैदा हो सकती है। अशांति की आशंका के बीच धामी सरकार ने पहले ही फैसला ले लिया है।

Wages of workers working in industrial areas increased decision of Dhami government Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड की इंजीनियरिंग इकाइयों, उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों का वेतन अब यूपी समेत कई राज्यों से अधिक हो गया है। धामी सरकार ने नोएडा जैसी औद्योगिक अशांति की आशंका के बीच पहले ही यह फैसला ले लिया है। ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी ने 18 अप्रैल को मजदूरों के शोषण होने, न्यूनतम वेतन में वृद्धि करने के संबंध में श्रमिक संगठनों, एसोसिएशन का ज्ञापन व श्रमिक अशांति के परिणामस्वरूप कुछ औद्योगिक इकाइयों के नियोक्ताओं व कर्मकार प्रतिनिधियों से हुई वार्ता की सूचना श्रमायुक्त को भेजी।

Trending Videos


उन्होंने आशंका जताई कि वेतन में वृद्धि न की गई तो नोएडा जैसी औद्योगिक अशांति यहां भी पैदा हो सकती है। श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शासन को इसके बारे में अवगत कराया। शासन ने 20 साल पुरानी अधिसूचना के कारण कई वर्षों के दौरान जीवनयापन के खर्च में बढ़ोतरी के बावजूद श्रमिकों की क्रयशक्ति में कमीं के चलते असंतोष का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव श्रम की अध्यक्षता में त्रिदलीय समिति गठित की। इसकी बैठक 27 अप्रैल को हुई, जिसकी रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया। इसके बाद बुधवार को ही नई दरें जारी कर दी गईं। खास बात ये है कि अब पड़ोसी राज्यों से भी अधिक वेतन उत्तराखंड के श्रमिकों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर बिना टीम कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे गोदियाल, रणनीति को नहीं मिल पा रही धार

किस राज्य में कितना है वेतन

राज्य अकुशल अर्धकुशल कुशल
यूपी(नोएडा, गाजियाबाद व निगम क्षेत्रों को छोड़कर) 12,356 13,590 15,224
हिमाचल प्रदेश 11,250 11,601 13,062
बिहार 11,336 11,752 14,326
उत्तराखंड 13,800- 15,000- 16,900



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed