{"_id":"69f34a507597fc6b5e0c4ebb","slug":"pauri-news-woman-grazing-goats-in-forest-loses-balance-suffers-tragic-death-after-falling-from-hillside-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बकरियां चराने जंगल गई महिला का संतुलन बिगड़ा, पहाड़ी से गिरने से हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बकरियां चराने जंगल गई महिला का संतुलन बिगड़ा, पहाड़ी से गिरने से हुई दर्दनाक मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार
कांति देवी रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के पास स्थित जंगल में गई थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह खाई की तरफ जा गिरी।
महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पौड़ी जनपद के विकास खण्ड पाबौ के ढिक्वाली गांव में एक दुखद हादसे में महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, कांति देवी रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के पास स्थित जंगल में गई थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह गहरी ढलान में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबू ले जाया गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन