सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News DM Conducts Surprise Inspection at Sub-Registrar Office Old Deeds and Registers Seized

Vikasnagar: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम ने किया औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र और रजिस्टर जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 04 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 व 2025 तक के मूल विलेख पत्र कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया।

Vikasnagar News DM Conducts Surprise Inspection at Sub-Registrar Office Old Deeds and Registers Seized
डीएम ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण किया। डीएम की छापेमारी के दौरान कई तरह की गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

Trending Videos


निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 व 2025 तक के मूल विलेख पत्र कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री किए जाने के मामले भी पाए गए हैं, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, जांच में धारा 47-ए के अंतर्गत स्टांप शुल्क की चोरी से संबंधित 47 प्रकरण भी चिन्हित किए गए हैं। यह वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला है, जिस पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Uttarakhand News: स्कूलों का समय फिर बदला, शासन ने इस संबंध में जारी किए आदेश

निरीक्षण के दौरान कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही तथा प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन जैसी अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच करते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक समग्र रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा।
 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्तमान एवं पूर्व में तैनात सभी सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल के दौरान हुई समस्त गतिविधियों की गहन जांच की जाए। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed