सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman defrauded of 25 lakh by man posing as Rahul Gandhi PA assured of securing political benefits

Dehradun: राहुल गांधी के पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपये की ठगी, राजनीतिक लाभ दिलाने का दिया आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 04 May 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी का पीए बताकर एक महिला से लाखों की ठगी कर ली गई। देहरादून के एक पांच सितारा होटल में कई विधायकों  के ठहरे होने की बात कहकर महिला से खर्च देने के लिए कहा गया।

Woman defrauded of 25 lakh by man posing as Rahul Gandhi PA assured of securing political benefits
फ्रॉड - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

राजपुर क्षेत्र में एक महिला से राहुल गांधी के कथित पीए के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना राजपुर में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos

तहरीर के अनुसार, पिनाकल रेजीडेंसी निवासी भावना पांडेय ने आरोप लगाया है कि कुछ व्यक्तियों ने खुद को राहुल गांधी का करीबी बताते हुए उनसे संपर्क किया। आरोपियों में एक व्यक्ति ने खुद को पीए कनिष्क बताया और विश्वास दिलाने के लिए कथित तौर पर कई राजनीतिक नामों से स्पीकर फोन पर बातचीत भी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें यह कहकर भरोसे में लिया कि देहरादून के एक पांच सितारा होटल में कई विधायक ठहरे हुए हैं और उनके खर्च के लिए तत्काल धनराशि की आवश्यकता है। इसके बदले राजनीतिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।

आरोपियों ने खुद को विभिन्न राज्यों के नेताओं और विधायकों से जुड़ा बताया

शिकायत के मुताबिक, 13 अप्रैल 2026 को अलग-अलग माध्यमों से करीब 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। इसमें बैंक खातों से निकासी और नकद भुगतान दोनों शामिल हैं। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क करना बंद कर दिया।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  अब अपराधियों से सच उगलवाने के लिए बाहर नहीं जाएगी पुलिस, जल्द पॉलीग्राफ टेस्ट की व्यवस्था शुरू

महिला ने यह भी दावा किया है कि आरोपियों ने खुद को विभिन्न राज्यों के नेताओं और विधायकों से जुड़ा बताया। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed