फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal corporation garbage truck claims pedestrian's life

Dehradun News: नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने ले ली राहगीर की जान

Mon, 27 Jul 2026 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation garbage truck claims pedestrian's life
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। हादसा शिवलोक कॉलोनी स्थित ललित प्लंबर स्कूल के पास हुआ। ढाबे से खाना खाकर लौट रहे 51 वर्षीय पोथीराम कूड़ा गाड़ी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बाबूराम निवासी दीपनगर ने बताया कि उनके पिता पोथीराम मूल रूप से शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और वर्तमान में दीपनगर में रहकर मजदूरी करते थे। 24 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे वह डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में काम करने के बाद शिवलोक कॉलोनी स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद जब वह पैदल वापस लौट रहे थे, तभी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोथीराम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

दून अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन शाम करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वाहन चालक की पहचान मुकेश साहनी के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed