सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie will get 40 golf carts this month MoU between district administration and REC

Mussoorie: अच्छी खबर; मसूरी को इसी महीने मिलेंगी 40 गोल्फकार्ट, जिला प्रशासन और आरईसी के बीच होगा एमओयू

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Feb 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Mussoorie News: जिला प्रशासन का दावा है कि मसूरी मालरोड पर गोल्फकार्ट के संचालन से रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के साथ ही पर्यटकों को आवागमन बेहत्तर सुविधा भी मिलेगी।

Mussoorie will get 40 golf carts this month MoU between district administration and REC
मसूरी को मिलेगी गोल्फकार्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दून जिला प्रशासन ने मसूरी मालरोड पर साइकिल रिक्शा की जगह गोल्फकार्ट के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। मसूरी को इसकी महीने 40 गोल्फकार्ट मिल जाएंगी। जिलाधिकारी ने आरईसी (रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन ) के एमडी व अपर सचिव भारत सरकार को इसी महीने एमओयू के लिए आग्रह किया है।

Trending Videos


जिला प्रशासन का दावा है कि मसूरी मालरोड पर गोल्फकार्ट के संचालन से रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के साथ ही पर्यटकों को आवागमन बेहत्तर सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों को बुलाकर की वार्ता, प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को गोल्फकार्ट संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, मार्ग निर्धारण, पार्किंग स्थल, चार्जिंग व्यवस्था, सुरक्षा मानक व संचालन प्रणाली-समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं पर्यटक हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल जनहित एवं सत्त पर्यटन विकास के उद्देश्य से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed