सब्सक्राइब करें

CM Dhami: बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, बेटी के विवाह में शामिल होकर दिया आशीर्वाद, तस्वीरें आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Feb 2026 01:49 PM IST
सार

राजनीति की व्यस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे। उन्होंने यह साबित किया कि उनके लिए कार्यकर्ता केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। चिन्यालीसौड़ के कार्यक्रम के बाद वे बड़ेथी पहुंचे और भाजपा के बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
CM Dhami attended wedding of the booth president daughter Uttarkashi Watch Photos
विवाह समारोह में पहुंचे सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ में कार्यक्रम के बाद बड़ेथी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की पुत्री के विवाह में शिरकत की। उन्होंने दुल्हन और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी। सीएम को शादी में देख लोग उत्साहित नजर आए।



मुख्यमंत्री ने बड़ेथी बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की बेटी के विवाह के शुभ अवसर पर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस बीच वह कार्यक्रम से भाजपा बड़ेथी बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच गए।

Trending Videos
CM Dhami attended wedding of the booth president daughter Uttarkashi Watch Photos
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे पूर्व कार्यक्रम में सीएम धामी के समक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ सहित अल्ट्रासाउंड आदि के साथ उच्चीकरण की मांग रखी। सीएम ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि अस्पताल का उच्चीकरण उन्होंने अपनी घोषणा में शामिल किया है। साथ ही राजकीय महाविद्यालय का भी उच्चीकरण किया जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami attended wedding of the booth president daughter Uttarkashi Watch Photos
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़कों में गड्ढे सहित टिहरी झील प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधि और जीतू बगडवाल के नाम पर जीतू की बगोड़ी गांव का नाम आदि रखने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

CM Dhami attended wedding of the booth president daughter Uttarkashi Watch Photos
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन शिविरों में पाँच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े।

विज्ञापन
CM Dhami attended wedding of the booth president daughter Uttarkashi Watch Photos
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से आमजन को राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनी है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार ने यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। ताकि यात्री,श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यात्रा शुरू कराने में समन्वयक है जबकि असली यात्रा शुरू कराने में स्थानीय हितधारक, तीर्थ पुरोहित, होटल,टैक्सी, मैक्सी स्थानीय लोग है। मुख्यमंत्री ने कहा की पूरी दुनिया में सनातन का उद्घोष हो रहा है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed