सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vasantotsav 2026 Dehradun will be held in Lok Bhavan between 27th February to 1st March

Dehradun: वसंतोत्सव 2026, लोक भवन में 27 फरवरी से एक मार्च तक होगा आयोजित, इस वर्ष की थीम फ्लोरल हीलिंग

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Feb 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हर वर्ष लोग वसंतोत्सव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 27 फरवरी से लोकभवन में वसंतोत्सव का आयोजन होगा।

Vasantotsav 2026 Dehradun will be held in Lok Bhavan between 27th February to 1st March
राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

लोक भवन में 27 फरवरी से एक मार्च तक वसंतोत्सव का आयोजन होगा। इस वर्ष की वसंतोत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग है। वसंतोत्सव उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को सशक्त मंच प्रदान करता है। राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि ये पुष्प पर्यटन के साथ ही स्थानीय पर्यटन को विकसित करता है। देहरादून की सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहचान बन गया है।

Trending Videos


शुक्रवार को  वसंतोत्सव के बारे में बताते हुए राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हर वर्ष लोग वसंतोत्सव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे उद्घाटन के बाद दोपहर एक से शाम 6 बजे, बाकी दोनों दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए यहां प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी। कहा कि वसन्तोत्सव स्वस्थ जीवन, सामाजिक समरसता का उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्प कृषि की नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है। फूल श्रद्धा, पवित्रता और समर्पण का प्रतीक हैं। ये बाहरी रंगों ही नहीं आंतरिक चेतना की जागरूकता का भी प्रतीक है। इस दौरान 15 मुख्य प्रतियोगिता होंगी। 55 उपश्रेणी हैं। कुल 165 पुरस्कार दिए जाएंगे। कट फ्लावर, पोटेट प्लांट, हैंगिंग पॉट्स जैसी प्रतियोगिता होंगी। दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। इस साल पहली बार हैड्रोपोनिक टेक्नोलॉजी की भी प्रतियोगिता होगी।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi News: निर्माण के दौरान हो रहे विस्फोट से भटवाड़ी में पांच भवनों में आई दरारें, लोगों में दहशत

उत्तराखंड तकनीकी विवि और आईटीडीए सभी आगंतुकों की संख्या और इमोशनल मैपिंग करेंगे। इसके लिए एक ऐप बनाया गया है। इस वर्ष पहली बार रिदमिक योगा कार्यक्रम का सजीव प्रदर्शन एनआईईपीवीडी के स्टूडेंट्स करेंगे। फ़ूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स होंगे। डाक टिकट प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी भी होगी। तीन उत्कृष्ट कृषकों, तीन उत्कृष्ट महिला कृषकों को गवर्नर अवार्ड दिया जाएगा। इनके चयन के लिए अलग से समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed