{"_id":"69977d6add2b0908ee09a8bb","slug":"when-asked-for-diesel-money-they-tried-to-burn-the-pump-dehradun-news-c-5-drn1037-905035-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीजल के पैसे मांगे तो पंप जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीजल के पैसे मांगे तो पंप जलाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डीजल के पैसे मांगे तो कुछ युवकों ने मंगलवार को पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश की। पंप संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। पीड़ित संचालक राजेश अग्रवाल की ओर से आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि राजेश अग्रवाल का शिमला बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप है। इस पंप पर मंगलवार रात करीब नौ बजे राजेश कश्यप नाम का व्यक्ति डंपर लेकर डीजल भरवाने आया था।
उसने दो हजार रुपये का डीजल भरवाया और कहा कि इसका भुगतान डंपर के मालिक करेंगे। कुछ देर बाद डंपर मालिक अपनी गाड़ी से वहां आया तो पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने दो हजार रुपये मांगे। डंपर मालिक ने डीजल के पैसे देने से इन्कार कर दिया और गाली गलौज करने लगा। उसके साथ दो युवक और भी थे जिन्होंने कर्मचारियों से मारपीट भी की। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने जेब से माचिस निकाली और पेट्रोल पंप को आग लगाने की कोशिश की।
इस पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। लोगों को आता देख सभी वहां से भाग गए। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
Trending Videos