{"_id":"6992800f7d355cfd15018c22","slug":"congress-rally-in-dehradun-deteriorating-law-and-order-and-increasing-crimes-police-route-diversion-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कांग्रेस की विशाल रैली, एक साथ जुटे पार्टी के दिग्गज नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कांग्रेस की विशाल रैली, एक साथ जुटे पार्टी के दिग्गज नेता
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज विशाल रैली निकाली। इसे देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस की प्रस्तावित रैली में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। राजभवन घेराव कूच से पहले प्रदेश प्रभारी शैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एक साथ मंच पर दिखे। राज्यपाल आवास कूच के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार सामग्री लगाई गई थी, लेकिन आज सुबह इन्हें हटा दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि सरकार आवाज दबाना चाहती है।
Trending Videos
प्रदेश में लगातार सामने आई अपराध की घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज सोमवार को कांग्रेस ने विशाल रैली निकाली। वरिष्ठ नेता हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत समस्त विधायक और वरिष्ठ नेता रैली में पहुंचे। सराकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान किया लागू
कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। जहां से रैली निकलेगी वहां रूट डायवर्ट किया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।
जब रैली कनक चौक पर पहुंचेगी तो पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले यातायात को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा। रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
इसके अलावा घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली ओरियंट चौक से आगे निकलेगी तो ग्लोब चौक से यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनेगी सरकार, योजना का ड्राफ्ट किया जा रहा तैयार, चल रहा सर्वे
रैली के पीछे कोई भी यातायात नहीं भेजा जाएगा। रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा। साथ ही एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जाएगा। इस यातायात को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजा जाएगा। रैली दिलाराम चौक पास करेगी तो कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले यातायात को पथरियापीर, नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।