सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster Vikram murder case: Doon police questioned brother Arvind, suspicion on close associates

गैंगेस्टर विक्रम हत्याकांड: दून पुलिस ने भाई अरविंद से की पूछताछ, करीबियों पर शक की सुई, आरोपी पकड़ से बाहर

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Feb 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी की सुबह कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रम शर्मा मूल रूप से उत्तराखंड के बाजपुर का रहने वाला था लेकिन उसका लंबा आपराधिक इतिहास झारखंड के जमशेदपुर से जुड़ा था।

Gangster Vikram murder case: Doon police questioned brother Arvind, suspicion on close associates
विक्रम शर्मा हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गैंगेस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में दून पुलिस ने उसके छोटे भाई अरविंद शर्मा से पूछताछ की है। इस प्रकरण में शक की सुई विक्रम शर्मा के करीबियों पर ही है।

Trending Videos


बता दें कि सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी की सुबह कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रम शर्मा मूल रूप से उत्तराखंड के बाजपुर का रहने वाला था लेकिन उसका लंबा आपराधिक इतिहास झारखंड के जमशेदपुर से जुड़ा था। वह जब जिम से बाहर निकल रहा था तब मॉल की सीढ़ियों पर घात लगाकर बैठे दो शूटरों ने उस पर बेहद करीब से फायरिंग की। हमले के बाद दोनों शूटर बाहर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Gangster Vikram Murder: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान; झारखंड में चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई

विक्रम जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुरु माना जाता था। वह उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलिंग और स्टोन क्रशर के व्यवसाय से जुड़ा था। शुरुआत में पुलिस इसे झारखंड के गैंगवार से जोड़कर देख रही थी लेकिन अब जांच संपत्ति विवाद की ओर मुड़ गई है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दून पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। सर्विलांस टीमें काम कर रही हैं। डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मामले में विक्रम शर्मा के भाई से पूछताछ की गई है, हालांकि वह नामजद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed