सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government schools 90% of principal and 93% of headmaster posts are vacant

Uttarakhand News: प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 90 और प्रधानाध्यापक के 93 प्रतिशत पद खाली

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Feb 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों की भी कमी बनी है। इस कारण अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी के पास अपर निदेशक माध्यमिक के साथ ही अपर निदेशक बेसिक शिक्षा का भी पदभार है।

Uttarakhand government schools 90% of principal and 93% of headmaster posts are vacant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 90 और प्रधानाध्यापक के 93 प्रतिशत पद खाली हैं। वहीं, विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों की भी कमी बनी हुई है। यही वजह है कि एक अधिकारी पर तीन-तीन जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में इस साल दो निदेशक सहित 14 अधिकारी सेवानिवृत्त होने से समस्या और गंभीर हो सकती है।

Trending Videos

प्रदेश के सरकारी इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य के 1385 में से 1250 पद खाली हैं। यही हाल सरकारी हाईस्कूलों का है जिनमें 910 में से 850 पदों पर प्रधानाध्यापक नहीं हैं। विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों की भी कमी बनी है। इस कारण अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी के पास अपर निदेशक माध्यमिक के साथ ही अपर निदेशक बेसिक शिक्षा का भी पदभार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल में भी गजेंद्र सिंह सौन के पास माध्यमिक के अपर निदेशक कुमाऊं मंडल के साथ ही अपर निदेशक बेसिक शिक्षा का प्रभार है। जबकि अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी के पास तीन प्रभार हैं। वह अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही अपर निदेशक एससीईआरटी और अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में सीईओ के पद भी खाली हैं, जिनमें जूनियर अधिकारियों को सीईओ का प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जलवायु परिवर्तन से मध्य हिमालय की जैव विविधता पर मंडरा रहा खतरा, बारिश का बदला स्वरूप

इस साल शिक्षा विभाग के ये अधिकारी हो रहे सेवानिवृत्त

शिक्षा विभाग में इस साल इसी माह प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जबकि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती इस साल जून में, अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी अप्रैल में, अपर निदेशक कुमाऊं गजेंद्र सिंह सौन नवंबर में, उप निदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट मई में, बीईओ हर्ष बहादुर चंद मार्च में, उप निदेशक कुंवर सिंह रावत दिसंबर में, अत्रेश सयाना नवंबर में, हवलदार प्रसाद जुलाई में, नरेश कुमार जून में, विजयपाल सिंह व चंदन सिंह बिष्ट अक्तूबर में तथा प्रकाश सिंह जंगपांगी इस साल जून में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed