सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Angel Chakma murder case Red Corner Notice prepared for arrest of main accused charge sheet filed

एंजेल चकमा हत्याकांड: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी, पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Feb 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: मुख्य आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। ऐसे में पुलिस को उसके नेपाल भागने की सूचना मिली थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र में कई दबिशें दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।

Dehradun Angel Chakma murder case Red Corner Notice prepared for arrest of main accused charge sheet filed
एंजेल चकमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एंजेल चकमा हत्याकांड में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले ब्लू काॅर्नर नोटिस जारी कर मामले की जांच पड़ताल की गई। कारण कि मुख्य आरोपी नेपाल का रहने वाला है और फरार चल रहा है। अब पुलिस की ओर से रेड कार्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी है।

Trending Videos


गौरतलब है कि नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई क्षेत्र की एक शराब की दुकान के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंजेल के भाई माइकल ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों की ओर से गंभीर चोट लगने की पुष्टि होने के बाद 14 दिसंबर को पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 26 दिसंबर को एंजेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इसमें हत्या की धाराएं भी जोड़ी थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद इस घटना में छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा था जबकि मुख्य हमलावर यज्ञ राज अभी तक फरार चल रहा है।

Uttarakhand: बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद डीजीपी के निर्देश, प्रदेशभर में शुरू होगा सख्त सत्यापन अभियान

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। ऐसे में पुलिस को उसके नेपाल भागने की सूचना मिली थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र में कई दबिशें दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने इस मामले में ब्लू कार्नर नोटिस जारी कर जांच पड़ताल के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें पीड़ित पक्ष की तहरीर को मुख्य आधार बनाया गया है।  

जल्द जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

पुलिस के मुताबिक, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर आरोपी यज्ञ राज की सभी गतिविधियों और ठिकानों की छानबीन की गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी के बेहद नजदीक है। यही कारण है कि पुलिस जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी कर रही है। इसकी कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

चकमा हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ नाै फरवरी को चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जल्द ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा।
- पंकज गैरोला, पुलिस अधीक्षक, विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed