सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bomb threat Nainital Uttarkashi district court bomb threat security agencies alert Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: उत्तरकाशी और नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना पर पुलिस ने खाली करवाया कोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरकाशी और नैनीताल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तुरंत कोर्ट परिसर खाली कराए गए।

Bomb threat Nainital Uttarkashi district court bomb threat security agencies alert Uttarakhand News in hindi
उत्तरकाशी जिला न्यायलय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरकाशी और नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कोर्ट खाली कराया। पहले नैनीताल और फिर उत्तरकाशी में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

Trending Videos


उत्तराकशी नगर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि जिला कोर्ट से मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। 

वहीं नैनीताल में न्यायालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें अदालत परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। अज्ञात ईमेल आईडी से भेजे गए इस मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर करीब 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं। ईमेल में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का भी उल्लेख किया गया है।



सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा
ईमेल में प्रतिबंधित संगठन लिट्टे तथा पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं और इसे शरारती तत्वों की करतूत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही इस ईमेल की शिकायत एसएसपी को भी की गई है ।पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड द्वारा न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: जलवायु परिवर्तन से मध्य हिमालय की जैव विविधता पर मंडरा रहा खतरा, बारिश का बदला स्वरूप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed