सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster Vikram Murder: So shooters who killed Vikram came from Jharkhand, reached Delhi by flight

Gangster Vikram Murder:...तो झारखंड से आए थे शूटर, फ्लाइट से पहुंचे थे दिल्ली, 13 दिन पहले की थी रेकी

अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने के बाद झारखंड पुलिस भी इनकी तलाश में जुटी है। पुलिस को बागबेड़ा के बजरंगटेकरी रोड निवासी आकाश प्रसाद, जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह के पहचानपत्र (आधार कार्ड) भी मिल चुके हैं।

Gangster Vikram Murder: So  shooters who killed Vikram came from Jharkhand, reached Delhi by flight
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की हत्या में मिले सीसीटीवी फुटेज में जो बदमाश दिखाई दे रहे हैं, उनके झारखंड के होने के संकेत मिले हैं। उत्तराखंड पुलिस बेशक इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन झारखंड पुलिस के सूत्रों के अनुसार, बागबेड़ा के शातिर अपराधी आकाश प्रसाद ने साथी आशुतोष और विशाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

Trending Videos


सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने के बाद झारखंड पुलिस भी इनकी तलाश में जुटी है। पुलिस को बागबेड़ा के बजरंगटेकरी रोड निवासी आकाश प्रसाद, जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह के पहचानपत्र (आधार कार्ड) भी मिल चुके हैं। इधर, विक्रम शर्मा की हत्या के बाद पुलिस की ओर से देहरादून और हरिद्वार सहित अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हत्यारोपी आकाश प्रसाद व उसके साथी पहले हरिद्वार पहुंचे थे। वहां से बृहस्पतिवार की रात देहरादून आए और अगले दिन सुबह बाइक से ही वे सिल्वर सिटी मॉल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दो शूटर उतरकर पैदल मॉल के अंदर दाखिल हुए। एक साथी मॉल से कुछ दूरी पर बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। करीब 10:15 बजे दोनों शूटर मॉल के अंदर सीढि़यों पर विक्रम शर्मा को गोली मारने के बाद पैदल ही भागे और कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। देहरादून पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय से संपर्क कर सहयोग मांगा। इसके बाद पुलिस ने तीनों के घरों में छापा मारा। बताया जा रहा है कि अब तक तीनों का पता नहीं चल सका है।

Gangster Vikram Murder: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान; झारखंड में चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई

तीनों पर पहले भी कई हत्याकांड के आरोप
विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या करने के आरोपी बताए जा रहे बागबेड़ा और जुगसलाई के विशाल सिंह, आकाश प्रसाद और आशुतोष सिंह पर पहले ही कई प्राथमिकी दर्ज हैं। विशाल सिंह पर दुमका में मानगो के गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या का आरोप है। अमरनाथ सिंह की हत्या के मामले में विशाल जेल भी गया था, फिलहाल वह जमानत पर है। आकाश प्रसाद पर भी परसुडीह में एक शराब कारोबारी की हत्या का आरोप है। आशुतोष कुमार पर रेलवे ठेकेदार नीरज दुबे पर फायरिंग का भी आरोप है। तीनों मानगो के गैंगस्टर गणेश सिंह के गिरोह से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

दून में वारदात के लिए झारखंड से भेजा पैसा
गोलीकांड को अंजाम देने के लिए शूटरों को झारखंड से पैसा भेजने के संकेत मिले हैं। इस हत्याकांड के तार सीधे तौर पर झारखंड से जुड़ रहे हैं। विक्रम खुद झारखंड का बड़ा गैंगस्टर था। इसकी हत्या की साजिश रचने वालों के भी झारखंड से संपर्क होने के संकेत हैं।

13 दिन पहले दून में की गई थी रेकी
विक्रम शर्मा की अनुपस्थिति में करीब 13 दिन पहले दून में उसकी रेकी की गई थी। बताया जा रहा है कि विक्रम एक फरवरी को सत्संग में शामिल होने जमशेदपुर गया था। उसकी अनुपस्थिति में देहरादून में बदमाशों ने उसके आने-जाने के स्थान, समय घर का पता और जिम आदि के बारे में जानकारी जुटाई थी।

झारखंड से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे शूटर
पुलिस सूत्रों के अनुसार शूटर दिल्ली तक फ्लाइट से पहुंचे थे। वहां से हरिद्वार आए और होटल लिया। बाइक-स्कूटी किराये पर ली। हत्याकांड से एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को शूटर देहरादून पहुंचकर एक होटल में रुक गए थे। इसके बाद शुक्रवार को सुबह वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed