{"_id":"6991e0f9cd781c90f206515d","slug":"gangster-vikram-murder-four-post-mortem-lasted-for-six-and-a-half-hours-bullets-fired-two-were-left-inside-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gangster Vikram Murder: लगी थीं चार गोलियां, दो रह गईं थीं अंदर, नहीं मिली तो साढ़े छह घंटे चला पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangster Vikram Murder: लगी थीं चार गोलियां, दो रह गईं थीं अंदर, नहीं मिली तो साढ़े छह घंटे चला पोस्टमार्टम
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार
डॉक्टरों ने विक्रम के सिर पर चार जगह गोली लगने की पुष्टि की थी। दो गोलियां तो सिर के पार निकल गई थीं। इन्हें पुलिस ने मौके से ही बरामद कर लिया था।
देहरादून में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
गैंगस्टर विक्रम शर्मा के पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों के पैनल को गोलियां ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब साढ़े छह घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद गोलियां बाहर निकल पाईं।
Trending Videos
शुक्रवार को हत्याकांड के बाद पुलिस दोपहर बाद गैंगस्टर विक्रम के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने विक्रम के सिर पर चार जगह गोली लगने की पुष्टि की थी। दो गोलियां तो सिर के पार निकल गई थीं। इन्हें पुलिस ने मौके से ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेष दो गोलियां सिर में ही धंसी थीं। डॉक्टरों की टीम ने जब उन्हें खोजने की कोशिश की तो एक गोली तो मिल गई लेकिन दूसरी नहीं मिल रही थी। इसके बाद पैनल की ओर से सिर का सीटी स्कैन करवाया गया। करीब साढ़े छह घंटे बाद दूसरी गोली मिल सकी।
Gangster Vikram Murder: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान; झारखंड में चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई
पोस्टमार्टम दोपहर बाद करीब चार शुरू होकर रात साढ़े 10 बजे तक चला। इसमें डॉक्टरों के पैनल के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया था। सूत्रों का कहना है कि विक्रम के पोस्टमार्टम का विसरा कहीं पर भी सुरक्षित नहीं किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी मौत का कारण स्पष्ट था।