सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster management girls are also ahead in learning tricks Training under the Youth Disaster Mitra Scheme

Uttarakhand: आपदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां भी आगे, युवा आपदा मित्र योजना के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण

विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Feb 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

आपदा प्रबंधन सीखने में बेटियां भी आगे हैं। सितंबर-2025 से युवा आपदा मित्र योजना शुरू की गई। इसमें 952 बेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जबकि बेटियों की संख्या 874 है।

Disaster management girls are also ahead in learning tricks Training under the Youth Disaster Mitra Scheme
आपदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां भी आगे, - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार

आपदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां भी बेटों के करीब हैं। विभाग की ओर से युवा आपदा मित्र योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें 1826 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसमें 874 बेटियां शामिल हैं।राज्य आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। यहां पर आपदा से निपटने के लिए कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। इसके अलावा प्रभावों को कम करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

Trending Videos


आपदा आने के समय प्रभावित लोगों को तत्काल मदद मिल सके, इसके मद्देनजर सितंबर-2025 से युवा आपदा मित्र योजना शुरू की गई। इसमें एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और मेरा युवा भारत से जुड़े 4310 को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस के तहत अभी 1826 को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद डीजीपी के निर्देश, प्रदेशभर में शुरू होगा सख्त सत्यापन अभियान

इसमें 952 बेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जबकि बेटियों की संख्या 874 है। योजना के तहत युवाओं को आपदा की समझ और जोखिम पहचान, प्राथमिक उपचार देना, खोज एवं बचाव, राहत शिविर प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीसी के कैंप, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ परिसर में दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed