सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government will support elderly women draft plan is being prepared survey is underway

Uttarakhand: प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनेगी सरकार,  योजना का ड्राफ्ट किया जा रहा तैयार, चल रहा सर्वे

बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Feb 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड की बुजुर्ग महिलाओं का सरकार सहारा बनेगी। इसके लिए योजना का ड्राफ्ट तैयार  किया जा रहा है। 

Uttarakhand government will support elderly women draft plan is being prepared survey is underway
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश सरकार बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनेगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसके लिए राज्य भर में बुजुर्ग महिलाओं से संवाद कर सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद योजना का ड्राफ्ट तैयार कर नए वित्तीय वर्ष से इसे लागू किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक योजना गरीब, मध्यम और सक्षम तीनों वर्गों की महिलाओं के लिए होगी।

Trending Videos

प्रदेश में जरूरतमंद महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से अब तक केवल वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। उनके लिए पोषण या किसी अन्य तरह की मदद की जाए इस पर सरकार मंथन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन महिलाओं के लिए पीएम पोषण योजना के तहत आसपास के स्कूलों में पके गर्म भोजन की व्यवस्था की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक बहुल प्रदेश में बड़ी संख्या में वीर नारियां हैं, वहीं आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बुजुर्ग महिलाएं हैं, इन महिलाओं से संवाद कर सरकार उनकी जरूरत के हिसाब से मदद करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि उनके बच्चे उनकी ठीक से देखभाल कर रहे हैं या नहीं।

बुजुर्ग महिलाओं का होगा सम्मान

देहरादून। प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान होगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन महिलाओं को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा।

सरकार का महिलाओं पर है फोकस

देहरादून। प्रदेश सरकार का महिलाओं पर खास फोकस है। सरकार ने इसी महीन मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी। जिसमें अविवाहित, तलाकशुदा, निराश्रित और दिव्यांग एकल महिलाओं को परियोजना में 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी गई। जबकि अब नए वित्तीय वर्ष से बुजुर्ग महिलाओं के लिए अन्य योजना शुरू की जा रही है।

ये भी पढ़ें...एंजेल चकमा हत्याकांड: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी, पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

सरकार की ओर से देखा जा रहा है कि गरीब, मध्यम और सक्षम वर्ग की बुुजुर्ग महिलाओं के सामने जीवन की चुनौती क्या है। इसे देखते हुए उनकी मदद की जाएगी। इसके लिए राज्य भर में सर्वे चल रहा है। - रेखा आर्या, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed