सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nagrasu Gurudwara Case Protest against lack of action against Nihangs Rudraprayag Chamoli Uttarakhand news

Uttarakhand: नगरासू प्रकरण, कार्रवाई न होने से प्रदर्शन, निहंगों के सीमा में प्रवेश करने की सूचना, पुलिस अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)/विकासनगर Published by: Renu Saklani Updated Thu, 25 Jun 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू में हाल ही में हुई घटनाओं को पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से धैर्य और संयम के साथ नियंत्रित किया है। हालांकि, कुछ व्यक्तियों के आपत्तिजनक और अनुचित भाषा के प्रयोग की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आई है।

Nagrasu Gurudwara Case Protest against lack of action against Nihangs Rudraprayag Chamoli Uttarakhand news
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नगरासू प्रकरण मामले में निहंगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में प्रदर्शन रुद्रप्रयाग गुलाबराय मैदान में लोगों ने प्रदर्शन किया। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग से भी लोग प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। दूसरी तरफ जिला पंचायत चमोली के बोर्ड की बैठक में कर्णप्रयाग निहंग घटना की जांच चमोली पुलिस को दिए जाने की मांग उठी। वहीं निहंग सिखों के हिमाचल प्रदेश की सीमा से उत्तराखंड में प्रवेश करने की सूचना पर पुलिस अलर्ट पर है। कुल्हाल और डाकपत्थर सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। आईटीबीपी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।



निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच 16 जून को हुए विवाद के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को डीआईजी यशवंत सिंह मामले की जांच के लिए पहुंचे। वे कुछ दिनों तक पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच कर रिपोर्ट आईजी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 16 जून को हुए विवाद में दो स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तीन निहंगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक निहंग का बेस अस्पताल श्रीनगर में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। सिख समुदाय ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था। इसके बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज की गईं। पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका और दोनों प्राथमिकी की जांच हरिद्वार पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इंसेट के लिए...

डीआईजी को दिया ज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे डीआईजी यशवंत सिंह के माध्यम से व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, अरविंद चौहान, व्यापार संघ अपर बाजार अनिल खंडूडी, महामंत्री आदित्य नवानी, मुख्य बाजार व्यापार संघ महामंत्री कांति पुजारी, पूर्व प्रधान हरीश चौहान, अधिवक्ता राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले को हरिद्वार स्थानांतरित करने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए, घटना में घायल स्थानीय लोगों का उपचार राज्य सरकार कराए, चारधाम यात्रा के दौरान हथियार प्रतिबंध सहित अन्य मांगें रखी। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राजाजी में गूंजेगी दहाड़, कॉर्बेट से पांच और बाघ लाने की मिली मंजूरी, कुनबे का होगा विस्तार

व्यापार संघ ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
व्यापार संघ ने पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं को ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई। संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कर्णप्रयाग और नगरासू विवाद जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed